सुखप्रीत कौर कत्ल कांड का एक आरोपी काबू
punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 03:00 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): थाना बरीवाला अधीन पड़ते गांव चक गांधा सिंह वाला में गत दिवस ससुराल परिवार द्वारा तेजधार हथियार से किए गए बहू के कत्ल के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है जबकि अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
थाना बरीवाला के मुखी दरबार सिंह ने बताया कि मृतक सुखप्रीत के पिता मक्खन सिंह पुत्र गुरबंस सिंह निवासी गांव मत्ता जिला फरीदकोट के बयानों पर मामला दर्ज किया गया था, जिसके अनुसार सुखप्रीत कौर का करीब 7 वर्ष पहले संदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के साथ विवाह हुआ था।
लड़की की सास बलविंद्र कौर पत्नी कश्मीर सिंह के अपने देवर अंग्रेज सिंह पुत्र टेक सिंह निवासी गांव चक गांधा सिंह वाला के साथ अवैध संबंध थे व इन संबंधों का सुखप्रीत को पता था। इसी को लेकर कश्मीर सिंह पुत्र टेक सिंह, अंग्रेज सिंह पुत्र टेक सिंह, बलविंद्र कौर पत्नी कश्मीर सिंह व संदीप सिंह पुत्र कश्मीर सिंह इन चारों द्वारा मिलकर सुखप्रीत कौर का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया।
इस संबंध में थाना बरीवाला में आई.पी.सी. की धारा 302/120बी/43 अधीन मुकद्दमा दर्ज किया गया था जिसके चलते पुलिस द्वारा एक आरोपी अंग्रेज सिंह पुत्र कुलवंत सिंह को गांव गांधा सिंह की नहरों से गिरफ्तार कर लिया गया।