फिरोजपुर के एक ए.एस.आई. की PGI में मौत, कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2020 - 10:02 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के एक ए.एस.आई. भूपिंदर सिंह नंबर 1155/एफजेडआर की आज पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ए.एस.आई. भूपेंद्र सिंह को पेनक्रिएटिक अटैक हुआ था जिसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उसके बाद उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया गया जहां इलाज के साथ-साथ उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आज बाद दोपहर भूपेंद्र सिंह का पी.जी.आई. चंडीगढ़ में निधन हो गया है इस घटना को लेकर फिरोजपुर के पुलिस कर्मचारियों में शोक की लहर है।

Mohit