अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 01:18 PM (IST)

दोराहा (विनायक): लुधियाना-चंडीगढ़ दक्षिणी बाइपास पर ऐतहासिक गांव कटाना साहिब नजदीक गुजरती सरहन्द नहर किनारे से आज सुबह एक 25-30 वर्षीय की महिला का शव मिलने कारण इलाके में दहशत फैल गई है। दोराहा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने थाना प्रमुख हरमिन्दर सिंह एस.आई के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू करते मृतकों क पहचान करवाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस सम्बन्धित थाना प्रमुख एस.आई हरमिन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह दोराहा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कटाना साहिब नजदीक सरहन्द नहर किनारे एक महिला का शव पड़ा है जिस पर पुलिस पार्टी ने मौके पर जाकर देखा तो शव गला हुआ था। मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब लग रही है और उसने आसमानी रंग की प्रिंटिड मैक्सी डाली हुई है। दोराहा पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में ले लिया है और बहुत बारीकी के साथ इस मामले की जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News