ट्रेन की चपेट में आया अज्ञात युवक, हुई दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 05:52 PM (IST)

रूपनगर- रूपनगर जिले के मोरिंडा-खमाणो रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। रेलवे पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए उसके शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल खमाणो में रखा गया है।

रेलवे पुलिस थाना रूपनगर के प्रभारी एस. आई सुग्रीव चंद ने बताया कि कल रात 8.30 से 8.45 के बीच एक 30-35 वर्षीय व्यक्ति, जो क्रीम कलर की धारीदार शर्ट व जींस पहने हुए था और उसकी दाढ़ी कटी हुई थी, रेलवे ट्रेन संख्या 12412 की चपेट में आने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए उसके शव को 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल खमाणो में रखा गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News