राहुल ने गठित की पंजाब कांग्रेस की 15 सदस्यीय तालमेल कमेटी, कई नाराज सदस्यों को मिली जगह

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 10:38 PM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विधायकों में नाराजगी और गत दिन नई दिल्ली रैली से 22 विधायकों की गैर-हाजिरी के मद्देनजर उन्हें एकजुट रखने के लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 सदस्यीय तालमेल कमेटी गठित की है। इसके अलावा 16 प्रवक्ता भी नियुक्त किए और एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई है। यह शाहकोट विधानसभा उप-चुनाव और 2019 लोक सभा चुनाव देखते हुए किया है। अब चर्चा शुरू हो गई है कि प्रदेश कांग्रेस का भी पुनर्गठन कर नई लीडरशिप को आगे लाया जा सकता है। 

उल्लेखनीय है कि गठित कमेटियों में कुछ नाराज और नए नेताओं को भी स्थान मिला है। उल्लेखनीय यह है कि इन कमेटियों में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह दूल्लों और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के नाम नहीं हैं। 

तालमेल कमेटी: तालमेल कमेटी में पंजाब कांग्रेस की इंचार्ज आशा कुमारी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, सांसद अम्बिका सोनी, आल इंडिया सचिव हरीश चौधरी, किशोरी लाल शर्मा, पूर्व सी.एम. राजिंद्र कौर भ_ल, लाल सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा, चरनजीत सिंह चन्नी, सुखजिंद्र सिंह रंधावा, सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक राज कुमार वेरका व कुलजीत नागरा के अलावा कैप्टन संदीप संधू का नाम भी है। 

मॉनीटरिंग कमेटी : 20 सदस्यीय मॉनीटरिंग कमेटी में प्रदेश इंचार्ज आशा कुमारी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस सचिव हरीश चौधरी, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंद्र बाजवा, अरुणा चौधरी, विजय इंद्र सिंगला, लाल सिंह, विधायक कुलदीप सिंह वैद, तरसेम सिंह डी.सी. डा. राज कुमार चब्बेवाल, पूर्व विधायक करन कौर बराड़, डा. अमर सिंह, जय सिंह, कैप्टन संदीप संधू, एम्यूनल नाहर, विजय कालड़ा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता दत्ता शामिल हैं। 

प्रवक्ता: विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, सुखविंद्र सिंह डैनी, पूर्व विधायक इंद्रजीत सिंह जीरा, डा. अमर सिंह, बरिंद्र सिंह ढिल्लों, डा. नवजोत दहिया, राजपाल सिंह, सुरजीत सिंह सवैच, रविंद्रपाल पाली, सविता सिसोदिया, सुरिंद्र पाल टीना, हरदीप सिंह किंगरा, रमन बाला सुब्रमणयम, डा. जसलीन सेठी, लीना टपारिया व दमन बाजवा का नाम शामिल है। 


 

Vaneet