शिंजो आबे के निधन पर एक दिन के राजसी शोक का ऐलान

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 10:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो) : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के देहांत पर 9 जुलाई को पंजाब में एक दिन के राजसी शोक का ऐलान किया गया है। यह जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से दी गई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के देहांत उपरांत केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ सभी राज्यों को पत्र लिखकर 9 जुलाई को एक दिन का राजसी शोक रखने के आदेश दिए हुए हैं। इस सम्बंधी पंजाब सरकार ने सभी विभागों, सभी डिवीजनों के कमिश्रनरों व डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिख कर 9 जुलाई को एक दिन का राजसी का ऐलान किया गया है। 
 

Content Writer

Subhash Kapoor