विवादों में घिरे एक और ''आप'' विधायक, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2022 - 05:56 PM (IST)
चंडीगढ़ : पायल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक महिला ने विधायक से अपनी जान को खतरा बताया है। महिला ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए महिला ने सुरक्षा की मांग की है।
जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाए हैं कि विधायक ने दफ्तर में बुलाकर उसे धमकाया है। इसके साथ ही महिला ने विधायक पर 1 लाख रूपए महीना मांगने के भी आरोप लगाए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here