सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अन्य आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 02:02 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): बरनाला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी महिला संतोष रानी को हरियाणा के चीका क्षेत्र में से गिरफ्तार करके लाया गया है। वर्णनीय है कि 22 वर्षीय एक बरनाला की लड़की को 2020 में वरगलाकर कुछ लोग ले गए थे और 10 जुलाई को पुलिस की तरफ से एक केस भी दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: Interstate Sex Racket का पर्दाफाश, गैंग लीडर सहित 14 लड़के-लड़कियां काबू

करीब 7 महीनों बाद जब फरवरी 2021 लड़की इनके चंगुल में बाहर निकलकर अपने घर पहुंची तो उसने आप बीती सुनाई। उसने अपने बयान जज आगे भी दर्ज करवाए। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोप मनोज बाबे को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था। इसके इलावा कर्मजीत कौर अमन, चन्द लाल, अमृतपाल कौर को पुलिस को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 2 आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal