करप्शन मामले में Vigilance का एक और Action, SHO व ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 06:01 PM (IST)

जालंधर : करप्शन मामले में विजीलैंस की एक और बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने रिश्वत मांगने के आरोप में रेड कर एक एस.एच.ओ. व ए.एस.आई. को गिरफ्तार किया है। जालंधर देहात के थाना सदर, नकोदर में तैनात इंस्पैक्टर बिस्मन सिंह व ए.एस.आई. रेशम सिंह सी.आई.ए. स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है। 

विजीलैंस ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता हरिंज्दर कुमार वासी रामपुरा थौड़ा, रूपनगर के आधार पर की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि उक्त दोनों पुलिस अधिकारी उसके भाई को किसी केस में छुड़ाने के लिए 11 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं, जिसके आधार पर विजीलैंस ने आज दोनों पुलिस अधिकारियों को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

Content Writer

Subhash Kapoor