''आप'' को एक और झटका, अब इस नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 05:59 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज सी.एम. निवास पर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस की गई। इस दौरान आप नेता आशू बांगड़ की अहम खबर सामने आई कि वह आप को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के नेतृत्व में आशू बांगड़ ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है जिस पर चन्नी सरकार ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया है। आपको बता दें कि आप ने आशू बांगड़ को फिरोजपुर से टिकट दे दी थी। इसके बावजूद भी उन्होंने आप को छोड़कर कांग्रेस को अपना लिया है। इसी के चलते सी.एम. चन्नी द्वारा यह भी कहा गया है कि आशू बांगड़ चुनाव लड़ेंगे।

इस दौरान आशू बांगड़ ने 'आप' की जमकर बुराई की और कहा कि आप पार्टी का झूठ का पुलिंदा है। आप में पंजाब के किसी भी लीडरशिप की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आप के द्वारा टार्चर किए जाने पर यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आप पंजाब का माहौल खराब रही है।  

दूसरी तरफ सी.एम. चन्नी ने प्रेस कान्फ्रेंस दौरान वोटों की तारीख बदलने को लेकर चुनाव आयोग द्वारा लिए फैसले का स्वागत किया और उनका धन्यवाद भी किया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News