पंजाब में एक और मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की मौत, खेल जगत में पसरा मातम

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 06:07 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब के कबड्डी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मोगा जिले के गांव समालसर से ताल्लुक रखने वाले मशहूर कबड्डी खिलाड़ी और नामवर जाफी गोरा समालसर का निधन हो गया है। गोरा समालसर ने कबड्डी के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह कई नामी क्लबों और टीमों की ओर से खेल चुके थे और कबड्डी प्रेमियों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी।

उनके अचानक निधन की खबर सामने आने के बाद पंजाब के खेल जगत और कबड्डी प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को कबड्डी जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। वह कई नामी क्लबों और टीमों की ओर से खेल चुके थे और कबड्डी प्रेमियों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News