Punjab में एक और किसान ने की आत्महत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 11:05 PM (IST)
सुनाम ऊधम सिंह वाला, (बांसल) : पास के गांव छाजली के एक नौजवान किसान ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। स्थानीय सिविल अस्पताल में मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान सहायक थानेदार पुलिस स्टेशन छाजली दर्शन सिंह ने बताया कि गांव छाजली का रहने वाला हरविंदर सिंह (32) बेटा अमरीक सिंह एक छोटा किसान था। उसके पास सिर्फ एक एकड़ जमीन थी और वह अपने चाचा के बेटे, जो विदेश गया हुआ था, से थोड़ी और जमीन लीज पर लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
हरविंदर सिंह पर करीब नौ से दस लाख रुपये का सरकारी और गैर-सरकारी कर्ज था। जिसे वह अब परिवार की आर्थिक तंगी के कारण चुका नहीं पा रहा था। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान था, उसने अपने खेत में जाकर ट्यूबवेल वाले कोठे की गाडरी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी करमजीत कौर के बयानों पर बी एन एस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ एक विधवा मां, एक 10 साल की बेटी और एक 7 साल का बेटा छोड़ गया है।

