दिल्ली आंदोलन के दौरान एक और किसान ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 05:26 PM (IST)

बाघापुराना (राकेश): मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ 4 महीनों से आंदोलन कर रहे हजारों किसानों में 280 से अधिक अपनी जान गंवा चुके हैं। अब भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के सदस्य हरदीप सिंह की दिल्ली संघर्ष के दौरान मौत हो गई है। पारिवारिक सदस्य त्रिलोचन सिंह कालेके ने बताया कि हरदीप सिंह दिल्ली से घर आकर और अधिक बीमार हो गए थे और बाद में जब टेस्ट करवाया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले, परन्तु इलाज करवाने के बावजूद भी ठीक नहीं हो पाए।

उनकी मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए किसान नेताओं समेत जत्थेदार तीर्थ सिंह माहला, भोला सिंह, रघबीर सिंह, गुरजंट सिंह, बलतेज सिंह, बचित्तर सिंह कालेके चेयरमैन ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों का परेशान कर रही है, सरकार को तुरंत इनको रद्द करना चाहिए। 
 

Content Writer

Tania pathak