टिकरी बॉर्डर पर डटे एक और किसान ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 11:11 AM (IST)

पंजाब: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई महीनों से जारी किसान आंदोलन हर दिन और तेज होता जा रहा है। इन कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली धरने में डटे अब तक कई किसान अपनी जान गंवा चुके है। इसी बीच मिली जानकारी अनुसार आज टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान सुखमिंदर सिंह का निधन हो गया है। आज बॉर्डर पर हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी। मोगा के गांव दूरकोट के रहने वाले सुखमिंदर सिंह की आयु 60 वर्ष थी।
 

Content Writer

Tania pathak