पंजाब में एक और किसान की मौ''त, परिवार का हाल बेहाल
punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 07:16 PM (IST)

मोगा (आजाद) : थाना समालसर के अधीन पड़ते गांव भलूर निवासी सुखमन्द्र सिंह (65) की गलती से जहरीली दवाई निगलने के कारण मौत हो जाने का पता लगा है। इस संबंध में सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक सुखमन्द्र सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। फसल नष्ट होने के अलावा वह कर्जाई भी था, जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
उसने इसी परेशानी के कारण गलती से गत दिवस दवाई निगल ली, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई, जब पारिवारिक मैंबर अस्पताल ले जाने लगे, तो उसने दम तोड़ दिया। सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने कहा कि आज मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले किया गया।