एक और देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 9 लोग काबू

punjabkesari.in Friday, May 28, 2021 - 12:46 PM (IST)

पातड़ां(चोपड़ा): पातड़ां पुलिस ने अपने घरों में देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस द्वारा तीन महिलाओं सहित 9 व्यक्तियों को मौके पर काबू करने में सफलता हासिल की गई है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जानकारी देते हुए थाना प्रमुख पातड़ां इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के हरमन नगर में गंदे नाले के नजदीक कुछ महिलाओं द्वारा भोली-भाली लड़कियों को फुसला कर अपने घरों में देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। इस पर पुलिस पार्टी के साथ उक्त घरों पर छापेमारी की गई तो मौके से 3 महिलाएं, धंधे में शामिल 2 पुरुष और 4 ग्राहकों को काबू करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार ग्राहकों में घग्गा के रहने वाले जज्ज सिंह और सत्गुर सिंह, सुखवीर सिंह संघेड़ा और जसवंत सिंह शामिल हैं। जिसमफरोशी का धंधा करवा रहे गिरोह में शामिल जुमा सिंह और उसकी पत्नी दीप कौर, नवदीप कौर, चरनजीत कौर और मकान मालिक तारा सिंह भी पुलिस शिकंजे में फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह साजिश के तहत लड़कियों और महिलाओं को पैसों का लालच देकर अपने पास बुला कर अपने घरों में जिसमफरोशी का धंधा करवाता था। पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कर अदालत में पेश किया गया है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal