पंजाब का एक और जवान राजौरी में शहीद, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2023 - 09:49 AM (IST)

धूरी: जम्मू के राजौरी क्षेत्र में शहीद हुए धूरी के गांव भसौड़ के 25 वर्षीय सिपाही हरसिमरन सिंह को आज उनके पैतृक गांव में उनके अंतिम संस्कार के मौके सैंकड़ों नम आंखों द्वारा अंतिम विदाई दी गई। शहीद हरसिमरन सिंह को पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा हथियारबंद सलामी दी गई।

संस्कार के मौके मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की ओर से पहुंचे कैबनिट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा शहीद हरसिमरन सिंह की मृतक देह पर रीथ रख कर उनकी शहादत को सजदा किया गया। इसी तरह से मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओ.एस.डी प्रोफैसर ओंकार सिंह तथा अतिरिक्त जिलाधीश (ज) अनमोल सिंह धालीवाल द्वारा भी रीथ रख कर शहीद को सलामी दी गई।

इस मौके कैबनिट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीद हरसिमरन सिंह द्वारा देश की रक्षा व सेवा हेतू जान न्यौछावर की गई है, इसलिए वह पंजाब नही, अपितु पूरे देश के शहीद है। उन्होंने कहा कि शहीद हरसिमरन सिंह की शहादत उसके परिवार के लिए कभी भी ना पूरा होने वाला घाटा है। लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की पालिसी के अनुसार शहीद के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। 

Content Writer

Vatika