पंजाब का एक और जवान हुआ शहीद, एक महीने बाद छुट्टी पर आना था घर

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 12:08 PM (IST)

दसूहा /टांडा उड़मुड़ (झावर, परमजीत सिंह मोमी): जिला होशियारपुर के साथ संबंधीत गांव खेड़ा कोटली से सेना के नौजवान मनजीत सिंह साबी का जम्मू कश्मीर में शहीद होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गश्त के दौरान बारूदी सुरंग धमाके में शहीद हो गया। 

मनजीत सिंह पुत्र राम किशन जम्मू कश्मीर के सिख रेजीमेंट में बतौर सिपाही की ड्यूटी निभा रहा था। मनजीत सिंह की मृतक आज दसूहा पहुंचेगी। इस उपरांत सरकारी सम्मान के साथ गांव खेड़ा कोटली तहसील दसूहा में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 

जैसे ही उक्त जवान के शहीद होने की खबर गांव पहुंची तो सभी गांव में शोक की लहर छा गई। सूचना मिलने पर रात भर गांव के किसी भी घर में चूल्हा नही जला। शहीद की मृतक देह श्रीनगर से जहाज के द्वारा जम्मू पहुंच रही है। उसके बाद सड़क यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू पठानकोट से शहीद की मृतक देह को सेना के जवानों की हाजिरी में गांव खेड़ा कोटली दसूहा लाई जाएगी। 

इस गांव के एडवोकेट करमबीर सिंह घुमण ने बताया कि पूरे गांव में गम का माहौल है। अधिकारी औग लोग शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। शहीद अभी कुंवारा था और लगभग 25 वर्ष का था। यह भी पता चला है कि एक महीने बाद वह घर छुट्टी पर आ रहा था और छुट्टी पर आने के बाद परिवार वालों ने उसका विवाह करना था। पहले जब वह छुट्टी पर घर आया था तो वह पक्का घर बनाकर गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal