एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी मात्रा में चूरा-पोस्त किया बरामद, 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 07:04 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): एंटी नारकोटिक्स सैल फ़िरोज़पुर की पुलिस ने  इंचार्ज इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में 4 किलो 500 ग्राम अफीम और 50 किलो डोडा (चूरा पोस्त )सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में एसएसपी श्री भगीरथ सिंह मीणा ने बताया कि परमिंदर सिंह बाजवा ने पुलिस पार्टी के साथ गांव सांदे हाशम टी पॉइंट पर नाकाबंदी की थी। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आ रहे दो ट्राला नंबर पीबी 05- डब्लू 7813 जिसे गुरजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह चला रहा था और उसके साथ ही कंडक्टर सीट पर बलवीर सिंह पुत्र सरवन सिंह बैठा हुआ था। दूसरे घोड़ा ट्राला नंबर पीबी 05 एबी- 7513 जिसे प्रदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह चला रहा था और उसके साथ कंडक्टर सीट पर हरजिंदर सिंह बैठा हुआ था,को रोक कर जब तलाशी ली तो गुरजीत सिंह से 2 किलो अफीम, बलबीर सिंह के से 35 किलो डोडा (चूरा पोस्त) बरामद हुई और ड्राइवर प्रदीप सिंह से 2 किलो 500 ग्राम अफीम तथा हरजिंदर सिंह के से 15 किलो डोडा (चूरा पोस्त )बरामद हुआ। 

इस अवसर पर एसपी इन्वेस्टिगेशन रतन सिंह बराड़, डी.एस.पी. रविंदर पाल सिंह ढ़िल्लों और मनमोहन सिंह औलख, एस.पी. ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पूछताछ की जा रही है। फिलहाल माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड लिया गया है।

Content Writer

Tania pathak