नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को भ्रमित कर रहे विरोधी : अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 11:09 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन): केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस समय कई युवा नशे की चपेट में आकर अपनी जिंदगी और करियर बर्बाद कर रहे हैं।  हमें नशों को छोड़कर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए क्योंकि खेलों की वजह से हम नशों से दूर रहेंगे और अपने हर सपने को पूरा कर पाएंगे।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग देश के लोगों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन लोगों में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम सबसे पहले आता है। वह कई कार्यक्रमों में खुलेआम कांग्रेस से यह सवाल पूछ चुके हैं कि नागरिकता संशोधन कानून में कहीं यह लिखा हुआ दिखा दें कियह नागरिकता लेने का कानून है लेकिन उन्हें किसी कांग्रेसी ने इसका जवाब नहीं दिया क्योंकि यह कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का है और राजीव गांधी ने भी इस बिल का समर्थन किया था। 

दीपिका पादुकोण व सैलेब्रिटीज फिल्मों की प्रोमोशन के लिए जे.एन.यू. छात्रों का कर रहीं समर्थन 
जे.एन.यू. विवाद को लेकर ठाकुर ने कहा कि 200-250 छात्रों के विरोध करने से कुछ फर्क नहीं पड़ता। पूरा देश इस कानून का समर्थन कर रहा है और हमें उनकी तरफ देखना चाहिए। जो छात्र विरोध में हैं वे वामपंथी नेताओं के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं। दीपिका पादुकोण के जे.एन.यू. जाने के बारे में उन्होंने कहा कि उन लोगों को शायद देश की हकीकत के बारे में नहीं पता। तभी अनजाने में वह ऐसे लोगों का समर्थन कर रही हैं। इसके अलावा कई दूसरी बॉलीवुड सैलेब्रिटीज ने भी जे.एन.यू. के छात्रों का समर्थन किया है। ऐसा कर वे सिर्फ अपनी फिल्मों की प्रोमोशन कर सुॢखयों में आना चाहते हैं। अगर उन्हें इस कानून के बारे में जानकारी होती तो वे कभी इसका विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन नहीं करते। 

swetha