पंजाब भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 09:33 AM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। 

पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की हर गतिविधि जनता तक पहुंचाने तथा जनता में भाजपा की पकड़ को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर कपूरथला से जैसमिन संधेवालिया, सह-संयोजक के पद पर चंडीगढ़ से अजय भारद्वाज, फाजिल्का से सुबोध वर्मा, जालंधर से एच.एस. बेदी, अमृतसर से गौरव महाजन और गौरव भंडारी को नियुक्त किया गया है।

Mohit