पंजाब में नए AG की नियुक्ति, जानें किसे सौंपी पंजाब सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी
punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 07:56 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से नए ए.जी. की नियुक्ति कर दी गई है। जानकारी अनुसार मनिंद्रजीत सिंह बेदी को एडवोकेट जनरल के पद पर लगाया गया है। बता दें कि एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी के इस्तीफे के बाद अब इस पद पर नई नियुक्ति की गई है।
गुरमिंदर सिंह गैरी ने शनिवार रात को एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया था। यहां आपको बता दें कि गुरमिंदर सिंह गैरी ने अक्टूबर 2023 में एडवोकेट जनरल का पद संभाला था। उनकी नियुक्ति वरिष्ठ वकील विनोद घई के इस्तीफे के बाद हुई थी।