धार्मिक पुस्तक की बेअदबी करने वाला गिरफ्तार, 2 साल पहले आस्ट्रेलिया से हुआ था डिपोट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 06:47 PM (IST)

लुधियाना (महेश): नगर मेंं हुई सनसनीखेज घटना में एक समुदाय के धर्म क्षेत्र में सर्वोच्चतम स्थान रखने वाली धार्मिक पुस्तक की बेअदबी कर दी गई। बेअदबी करने वाले युवक की यह काली करतूत सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। 

आरोपी 2 साल पहले ऑस्ट्रेलिया से हुआ था डिपोट 
घटना मंगलवार थाना सदर के अंतर्गत आते पालम विहार इलाके में घटी। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय गुरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जोकि इसी इलाके का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान है। उसे 2 साल पहले ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत डिपोट कर दिया था। घटना को लेकर लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। धार्मिकस्थल के सेवादार जबरजंग सिंह ने घटना का पता आज प्रात करीब 10 बजे चला एक श्रद्धालु इंद्रजीत सिंह माथा टेकने के लिए आया। जिसने धार्मिक पुस्तक को जमीन पर और उस पर डाले गए वस्त्र बिखरे पड़े देखे। उसने इसकी जानकारी प्रबंधकों को दी। तुरंत पुलिस को सूचित किया। 

धार्मिक पुस्तक पलटकर जमीन पर फेंकी
सूचना मिलते पर आला अधिकारी पुलिस सहित घटनास्थल पर पहुंचे। धार्मिक स्थल में लगे सी.सी.टी.वी. की फुटेज चैक की गई तो आरोपी की काली करतूत उसमें कैद चुकी थी। इंद्रजीत के आने से चंद मिनट पहले ही आरोपी माथा टेकने के बहाने धार्मिक स्थल में आया। इस उधर तांक-झांक करने के बाद जब उसे कोई दिखाई नहीं दिया तो वह उस स्थान पर पहुंचा जहां धार्मिक पुस्तक सुस्ज्जित पड़ी थी। इससे पहले की किसी की नजर उस पर पड़ती आरोपी ने धार्मिक पुस्तक को पलट कर जमीन पर फेंक दिया और वस्त्रों की भी बेदअबी की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करके उसे जोधां इलाके से काबू कर लिया गया। वह इत्मीनान से वहां बैठा हुआ था। आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 


 

 

Vaneet