लुधियाना का ये इलाका हुआ पुलिस छावनी में तब्दील, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 04, 2021 - 11:47 AM (IST)

लुधियाना(राज): धांधरा रोड पर स्थित जी.के. विहार में गैंगस्टर के छुपे होने का इनपुट लुधियाना पुलिस को मिला था। इसके बाद कई ए.डी.सी.पी., ए.सी.पी. और इंस्पैक्टर रैंक के अधिकारियों सहित करीब 200 पुलिस कर्मियों ने मंगलवार देर शाम जी.के. विहार को घेर लिया। पुरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील हो गया। इलाके के लोग भी भारी पुलिस देखकर सन्न रह गए। रेड के समय पुलिस के पास सीढ़ियां थीं, जोकि पुलिस ने एक कोठी पर लगाई। सीढ़ियों के सहारे दीवारें फांद कर पुलिस उक्त कोठी के अंदर दाखिल हुई और उन्होंने कुछ युवकों को पकड़ा है। पता चला है कि उनके पास हथियार भी मिले हैं। अब पुलिस पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर उसके बाकी साथियों को पकड़ने में जुटी हुई है। हालांकि, देर रात तक पुलिस की रेड जारी थी लेकिन, इस मामले में अभी कोई उच्चाधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक सूचना मिली थी कि धांधरा रोड स्थित जी.के. विहार की कोठी में कुछ गैंगस्टर छुपे हुए हैं। इसके बाद सी.पी. राकेश अग्रवाल के निर्देशों पर अलग-अलग टीमें बनाई गई। देर शाम को पुलिस की करीब 20-25 गाड़ियां जी.के. विहार में पहुंचीं। इतनी पुलिस देखकर इलाके के लोग दहशत में आ गए। लोगों को हैरानी तब हुई, जब उन्होंने पुलिस के पास सीढ़ियां भी देखीं। इसके बाद एक कोठी में रेड कर पुलिस ने कुछ युवक पकड़े हैं जिनसे हथियार भी बरामद हुए हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal