हथियारबंद बदमाशों ने मनी एक्सचेंजर से 55,000 की नकदी लूटी, अारोपी CCTV में कैद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 07:17 PM (IST)

लुधियाना(महेश): बस्ती जोधेवाल के सरदार नगर इलाके में 8 दिन पहले मनी ट्रांसफर संजीव कुमार के यहां हुई 2.50 लाख रुपए की लूट का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि मंगलवार शाम को एक्टिवा सवार 2 बदमाश कानून व्यवस्था को ठेंगे दिखाते हुए बहादुर के रोड हरविंदर नगर इलाके में हथियारों के बल पर एक मनी ट्रांसफर से 55,000 रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस की खुश किस्मती रही कि बदमाशों की यह काली करतूत शॉप में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर एक बदमाश की पहचान कर ली गई है। 

बहादुक के रोड मनमोहन नगर के रहने वाले ज्ञान प्रसाद की वीर हौजरी के पास मनी ट्रांसफर की शॉप है। शाम को वह शॉप पर ग्राहक को अटैंड कर रहा था। उसका एक दोस्त भी आया था। करीब 9.07 बजे सफेद रंग की एक्टिवा पर 2 बदमाश आए। जिनमें से एक ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। उसके हाथ में पिस्तौल था। दूसरे ने तेजधार हथियार पकड़ रखा था। दोनों ने शॉप में दाखिल होते हैं तीनों को जान से मारने की धमकी देते हुए धमकाना शुरू कर दिया। बदमाशों के पास खतरनाक हथियार देखकर तीनों में से किसी की भी उनसे भिडऩे की हिम्मत नहीं पड़ी। जिसके चलते बदमाश बड़े ही आराम से वारदात को अंजाम देकर भागने में कामयाब हो गए।

Vaneet