हंसली नाले से खुदाई के दौरान मिले हथियार, फैली सनसनी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 03:12 PM (IST)

बटाला(बेरी): बटाला के हंसली नाले की चल रही खुदाई के दौरान हथियार मिलने का मामला सामने आया है। 

जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सिटी सुखविन्दर सिंह ने बताया कि बटाला के सिटी रोड वाले हंसली पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते आज निर्माणाधीन पुल के नीचे से खुदाई दौरान दबाकर रखे हथियार बरामद हुए हैं। इन हथियारों में दनाली और पिस्तौल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हथियार मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. सुखविन्दर सिंह ने आगे बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये हथियार काफी समय पहले दबाए गए थे। जिक्रयोग्य है कि हथियार मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। 

Edited By

Sunita sarangal