पंजाब के फौजी जवान की जम्मू में मौत, डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 02:17 PM (IST)

तरनतारन (रमन): जिले के गांव बासरके निवासी चमकौर सिंह (26) पुत्र स्वर्ण सिंह जो जम्मू फ़ौज में तैनात था, जिसका शनिवार सुबह देहांत हो गया। फौज के अधिकारियों द्वारा पारिवारिक मैंबरों को आई फोन काल द्वारा चमकौर सिंह की मौत होने बाबत सूचना दी गई। इस घटना के बाद पारिवारिक मैंबरों के जहां होश उड़ गए वहीं गांव में शोक की लहर चल पड़ी। 
    
मृतक चमकौर सिंह के चाचा जोबन सिंह ने बताया कि करीब 4 साल पहले चमकौर घर के हालातों को ठीक करने के मकसद से फौज में भर्ती हुआ था जिसका करीब डेढ़ वर्ष पहले लवप्रीत कौर से विवाह हुआ। जोबन सिंह ने बताया कि चमकौर सिंह की मौत बाबत फौज के अधिकारियों द्वारा स्थिति साफ तौर पर स्पष्ट नहीं की गई।उन्होंने बताया कि चमकौर सिंह मां बाप का इकलौता बेटा था जो अपने पीछे पत्नी लवप्रीत कौर, बहन, पिता स्वर्ण सिंह, माता रंजीत कौर को छोड़ गया है।उन्होंने बताया कि चमकौर सिंह के शव को फौज की टुकड़ी द्वारा गांव बासरके में लाया जा रहा है इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News