सेना का सिपाही 2 किलो अफीम सहित काबू

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 05:17 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने इंचार्ज इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा और ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना के एक सिपाही को 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: विद्यार्थियों के खास खबर, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में बदलाव

जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर भगीरथ सिंह मीणा ने बताया कि भारतीय सेना में बतौर सिपाही नौकरी करता ओम प्रकाश पुत्र चोखाराम वासी भटेनिया नगर मटोरा जिला जोधपुर (राजस्थान) अफीम की खेप लेकर आ रहा है। उन्होंने बताया कि एस.पी. रतन सिंह बराड़ और डी.एस.पी. रविंदर पाल सिंह ढिल्लों की देखरेख में सी.आई.ए. पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए छावनी के गांधी गार्डन के पास नामजद व्यक्ति को काबू करके जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद हुई।  

यह भी पढ़ें: बाबा वडभाग सिंह जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, कोरोना को लेकर किया बड़ा फैसला

एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना छावनी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News