जेल जाने से बचने के लिए अरोड़ा ने Join की थी भाजपा: भगवंत मान

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 02:15 PM (IST)

पंजाब डेस्कः  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने से बचने के लिए कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में चला गया था।  आज गुजरात के शहर भाव नगर में आम आदमी पार्टी की चुनावी रैली में भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार के आरोपों में ‘आप सरकार ने 212 व्यक्तियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने कहा कि आज ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री को जेल भेजा गया है जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था और इसीलिए वह कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो गया था। 

उसने भ्रष्टाचार के मामले में अपना नाम कटवाने के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत दी थी परन्तु विजीलैंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।भगवंत मान ने कहा कि अब कांग्रेस यह कह रही है कि हमारी तरफ से तो अरोड़ा भाजपा में चला गया था जबकि भाजपा यह कह कर अपना दामन छुड़ा रही है कि वह कांग्रेस से आया है इस तरह दोनों पार्टियों  के बीच में ऐसी बातें चलती रहती हैं।

Content Writer

Vatika