8000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी काबू

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 09:31 AM (IST)

बठिंडा(विजय): विजीलैंस ब्यूरो बठिंडा की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, लेकिन पटवार यूनियन ने इसको धक्केशाही करार देते विजीलैंस के खिलाफ नारेबाजी की।  

पटवारी के साथ धक्का हुआ : अध्यक्ष
पटवार यूनियन के अध्यक्ष गुरतेज सिंह का कहना है कि शिकायतकत्र्ता ने पटवारी सुखदेव सिंह की जेब में धक्के से पैसे डालने चाहे लेकिन उसने पैसे धरती पर फैंक दिए। विजीलैंस ने पैसे धरती से ही बरामद किए हैं जबकि पटवारी के हाथ धुलाए गए तो वे लाल भी नहीं हुए। इस धक्केशाही के खिलाफ ही उनको रोष प्रदर्शन करना पड़ा।

क्या है मामला
अशोक बाठ एस.एस.पी. विजीलैंस ब्यूरो बङ्क्षठडा द्वारा जारी बयान अनुसार पटवारी सुखदेव सिंह के पास हलका जीवन सिंह वाला व हलका कालझरानी का चार्ज है। कालझरानी हलका के किसान जसवीर सिंह ने विजीलैंस को शिकायत दी कि पटवारी सुखदेव सिंह ने जमीन का तबादला इंतकाल करवाने बदले 2000 रुपए रिश्वत ली है जबकि 8000 रुपए और मांग रहा है। विजीलैंस की योजना अनुसार आज जसवीर सिंह सुखदेव सिंह के पास पहुंचा और उसे 8000 रुपए रिश्वत के तौर पर दिए। इस दौरान विजीलैंस की टीम सरकारी गवाह मुताबिक मौके पर पहुंच गई जिन्होंने पटवारी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन रिश्वत की रकम टीम को धरती पर फैंकी हुई बरामद हुई। विजीलैंस ने पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार : डी.एस.पी.
विजीलैंस टीम की अगुवाई कर रहे डी.एस.पी. मनजीत सिंह ने बताया कि पैसे जरूर उन्होंने धरती से ही बरामद किए हैं, लेकिन धक्के वाली कोई बात नहीं हुई। पहले उसने पैसे ले लिए फिर नीचे फैंक दिए। सरकारी गवाह व पटवारियों के सामने आरोपी के हाथ धुलाए गए जो लाल हो गए।

Vatika