जालंधर के इस होटल में जुआ खेल रहे थे लोग, पुलिस ने रेड कर 4 को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 11:26 AM (IST)

जालंधर (रमन) : थाना नई बारांदरी की पुलिस ने देर रात बी.एस.एफ. चौंक में स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल के कमरे में जुआ खेलते शहर के चार प्रसिद्ध लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि दो लोग मौके पर फरार हो गए। इस दौरान गिरफ्तार किए गए इन जुआरियो से 10.05 लाख रुपए बरामद किए। इन मुलजिमों की पहचान संदीप पुत्र भारत भूषण , अमृतपाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह , गगनजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह , राजेश कुमार पुत्र किशोरी लाल के तौर पर हुई है, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया। तो वही फरार मुलजिमों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र रुपलाल और अविनाश सिंह पुत्र मोहन सिंह के तौर पर हुई। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार थाना इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया कि  देर रात 12 बजे उनको जानकारी मिली कि बी.एस.एफ. चौंक में स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल के एक कमरे में जुआ चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया और मौके पर दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने  बताया कि फरार मुलजिमों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया वे शहर के एक कांग्रेसी विधायक के साथ जुड़े हुए है, जिनको रिहा करने के लिए लोग देर रात तक थाने के बाहर खड़े रहे। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News