पंजाब पुलिस के AIG का बेटा पिस्टल और गोलियों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2022 - 09:26 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): पंजाब पुलिस के ए.आई.जी. के बेटे को 70 लाख की जीप में अवैध पिस्टल के साथ चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार रात सैक्टर-17/18 के लाइट प्वाइंट पर दबोच लिया। उसके साथ उसका एक साथी भी जीप में बैठा हुआ था।

पुलिस को जीप के अंदर से 13 गोलियां भी बरामद हुईं।  जीप चालक की पहचान ए.आई.जी. सरबजीत के बेटे मोहाली स्थित 19 कमांडो कॉम्पलैक्स निवासी परवर निशान सिंह और उसके दोस्त सैक्टर-19 निवासी अमन पनेंसर के रूप में हुई। परवर निशान सिंह ने पुलिस को खुद पंजाबी इंडस्ट्री में बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर बताया है। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने पिस्टल और गोलियों का लाइसैंस मांगा तो वह दिखा नहीं सका। पुलिस ने पिस्टल, लाइसैंस और जीप को जब्त कर ए.आई.जी. के बेटे परवर निशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

Content Writer

Vatika