देवर के इश्क का भूत भाभी पर इस कदर चढ़ा कि....

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2015 - 12:01 PM (IST)

रूपनगरः शादीशुदा महिला जब पति को छोड़ किसी और के साथ प्रेम फरमाने लगे तो उसका घर तबाह होने से नहीं बच सकता। रूपनगर की रहने वाली एक महिला पर भी जब देवर का प्यार हावी हो गया तो उसके प्यार में अंधी ने अपने सुहाग का हाथों से कत्ल कर दिया और अब जेल की हवा खा रही है।
 
जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. रूपनगर वरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि 28 अगस्त 2015 को गांव झल्लियां कलां निवासी राजेन्द्र सिंह का शव गांव मनसूहा बुधकी नदी के पुल के निकट से खून से लथपथ मिला था, की हत्या का केस सुलझा लिए गया है। राजेन्द्र सिंह का अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से कत्ल कर दिया गया था जिसके उपरांत मृतक के पिता गुरमेल सिंह के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी तरफ से एक टीम का गठन किया गया जिसमें सहायक पुलिस कप्तान संदीप गर्ग की अगुवाई में टीम ने मामले की गहराई से तफ्तीश की और इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया गया।  हत्या के 48 घंटे के भीतर ट्रेसआऊट करके 3 आरोपियों, मृतक की घरवाली रेखा, केनू पुत्र जेजा तथा दर्शन सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी कोटला निहंग थाना सिंह भगवंतपुर को 30 अगस्त 2015 को गिरफ्तार किया गया तथा इनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल (पी.बी.-12 यू-0424) तथा क्रिपाण को भी बरामद किया गया है। 
 
हत्या का कारण रेखा के लड़के केनू के साथ नाजायज संबंध थे। मृतक की घरवाली रेखा ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मृतक राजेन्द्र सिंह को अपनी सेहत खराब होने का बहाना लगा कर उसे दवाई लेने के लिए रूपनगर भेज दिया, जहां बुधकी नदी के निकट पहले से साजिश के मुताबिक केनू व उसके चाचा दर्शन सिंह ने क्रिपाणों से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की तरफ से मामले की और छानबीन जारी है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News