चंडीगढ़ पहुंचे अरविंद केजरीवाल, विजय मार्च का करेंगे नेतृत्व

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 01:30 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। केजरीवाल यहां विजय मार्च का नेतृत्व करेंगे। आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव दौरान पार्टी की तरफ से जीत हासिल करने के बाद केजरीवाल यहां पार्टी नेताओं की हौसला-अफजाई करने आए हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में फिर मची हलचल, अब इस नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

केजरीवाल का कहना है कि वह चंडीगढ़ के लोगों का शुक्रिया अदा करेंगे क्योंकि लोगों ने आम आदमी पार्टी की ईमानदारी पर भरोसा करके उन्हें जिताया है। केजरीवाल ने कहा कि वह चंडीगढ़ के लोगों को भरोसा देने आए हैं कि जैसे दिल्ली में बढ़िया सरकार चल रही है, उसी तरह वह चंडीगढ़ में भी सरकार चलाएंगे। दोपहर बाद अरविंद केजरीवाल ट्रांसपोर्टरों के धरने में भी शामिल होंगे। मेयर की चयन के बारे सवाल का जवाब देते केजरीवाल ने कहा कि जब समय आएगा तो देखा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News