...तो जाते-जाते खैहरा से सुलह का रास्ता खोल गए केजरीवाल !

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 11:14 AM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को पंजाब दौरे दौरान पार्टी में चल रहे क्लेश को ख़त्म कराने में असफल रहे लेकिन वह जाते -जाते पार्टी के साथ नाराज चल रहे खैहरा ग्रुप के साथ सुलह का रास्ता खोल गए हैं। 


केजरीवाल ने संकेत दिए हैं कि खहरा ग्रुप की जायज मांगों पर विचार किया जा सकता है लेकिन सबसे बड़ी मांग खुदमुख्तारी की है। इसको लेकर ही दिल्ली और पंजाब इकाई की आपस में लड़ाई चल रही है। यदि खैहरा ग्रुप ने इस मांग को छोड़कर केजरीवाल के साथ हाथ मिला लिया तो कार्यकत्ताओं की भीड़ का खैहरा से दूर होना तय है। 

क्या है मामला 
पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने टवीट करके खैहरा को 26 जुलाई को विपक्ष के नेता पद से हटा दिया था। इसके बाद पंजाब में 20 विधायकों वाली आम आदमी पार्टी दोफाड़ हो गई थी। खुदमुख्तारी की मांग को लेकर खैहरा ने 8 विधायकों के समर्थन के साथ बग़ावत कर दी थी। यह सभी एकजुट हैं और पार्टी के महत्वपूर्ण फ़ैसले ख़ुद ले रहे हैं। केजरीवाल के समर्थन वाले भगवंत मान ग्रुप की तरफ से लिए जा रहे फ़ैसलों का खैहरा पक्ष खुल कर विरोध कर रहा है। 

Vatika