ED रेड में अमन अरोड़ा के करीबी का नाम आते ही बोले बाजवा, “अगर मामले से कोई संबंध नहीं तो नाम क्यों?”
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 09:49 PM (IST)
जालंधर : ई.डी. रेड में 'आप' के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का नामों की चर्चा होने पर कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने तीखा निशाना साधा है। बाजवा ने टवीट जारी कर कहा है कि 'ईडी ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में Aman Arora का नाम लिया है, जबकि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann दावा कर रहे हैं कि ईडी की छापेमारी का आम आदमी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। बाजवा का कहना है कि तो फिर पंजाब के लोगों को कौन गुमराह कर रहा है —ईडी या भगवंत मान?
बाजवा ने कहा है कि अगर इस मामले का AAP से कोई संबंध नहीं है, तो फिर पार्टी के पंजाब प्रधान का नाम आखिर क्यों सामने आया?
सच्चाई यह है कि जब भी भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं, AAP नेता सार्वजनिक तौर पर इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताते हैं, जबकि अंदरखाने मामले को संभालने की कोशिश करते हैं।
बाजवा ने कहा कि अब बड़ा सवाल यह है कि क्या BJP नीत केंद्र सरकार इस जांच को अंजाम तक पहुंचाएगी या फिर चर्चित “पॉलिटिकल वॉशिंग मशीन” एक बार फिर सही समय आने पर सारे दाग साफ कर देगी?


