भाजपा को बनाना है सबसे मजबूत राजनीतिक दल: अश्विनी शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 12:04 PM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को दिशा देने वाले मोर्चों की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू होकर फीडबैक ली। शर्मा ने भाजपा की सक्रियता बढ़ाने संबंधी पार्टी की भविष्य की रणनीति को भी कार्यकर्ताओं के साथ सांझा किया। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रवीन बंसल, दयाल सिंह सोढी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव डा. सुभाष शर्मा भी उपस्थित थे।

चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि मोर्चे किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने जिले में युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी मुहैया करवाएं और अपने साथ जोड़ संगठन को मजबूती प्रदान करें। वहीं उन्होंने किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं से गांवों में जाकर किसानों की मुश्किलों को सुनने और यथा-शक्ति हल कर केंद्र सरकार द्वारा शुरू की योजनाओं बारे जानकारी देने को कहा। शर्मा ने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर महिलाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी देने का आह्वान किया। 

वहीं एस.सी., अल्पसंख्यक व ओ.बी.सी. मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित व अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। सत्ता मिलने के बाद किसी को भी कुछ नहीं दिया। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश के राष्ट्रपति के रूप में भी दलित वर्ग को सबसे ऊपर रखा है। शर्मा ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक ढांचे के लोग ही सिर्फ इकट्ठे होकर पंजाब की जनता के साथ सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएं तो सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सबसे मजबूत राजनीतिक दल बनाना है और संगठन की मजबूती से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News