CM भगवंत मान पर अश्वनी शर्मा का तीखा हमला, कहा- ED को “BJP की ED” कहने से सच नहीं बदल जाता
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 04:32 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा का बयान सामने आया है। अश्वनी शर्मा ने X पर पोस्ट शेयर कर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है।
@BhagwantMann ਜੀ, ਜਦੋਂ ਵੀ ਤੁਹਾਡੇ ਨੇੜਲੇ ਲੋਕਾਂ ‘ਤੇ ਜਾਂਚ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਤੁਹਾਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਪੰਜਾਬ, ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਅਤੇ ਸਰਦਾਰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਯਾਦ ਆ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।
— Ashwani Sharma (मोदी का परिवार) (@AshwaniSBJP) May 9, 2026
ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਦਾਗਾਂ ਦੀ ਢਾਲ ਬਣਾਉਣਾ ਬੰਦ ਕਰੋ।
ED ਨੂੰ “BJP ਦੀ ED” ਕਹਿਣ ਨਾਲ ਸੱਚ ਨਹੀਂ ਬਦਲਦਾ।
ਜੇ ਸਭ ਕੁਝ ਸਾਫ਼ ਹੈ…
अश्वनी शर्मा ने कहा कि, ''अपने साथियों पर लगे दागों के लिए पंजाब की पवित्र धरती को ढाल बनाना बंद करें। ED को “BJP की ED” कहने से सच नहीं बदल जाता। अगर सब कुछ साफ है, तो हर बार जांच के समय इतनी बेचैनी और रोना-धोना क्यों? सरदार भगत सिंह ने भ्रष्टाचार, झूठ और सत्ता के गलत इस्तेमाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी- न कि अपने करीबियों को बचाने के लिए शहीदों के नाम पर राजनीति की थी। पंजाबियों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने भी सिर नहीं झुकाया, लेकिन पंजाबियों ने भ्रष्ट और झूठे “कट्टर ईमानदार” लोगों को भी कभी माफ नहीं किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

