प्रस्तावित संशोधनों को न मानना दुर्भाग्यपूर्ण, किसान फैसले की समीक्षा करें: भाजपा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 09:40 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किसान नेताओं द्वारा तीन कृषि कानूनों में केंद्र सरकार की ओर से संशोधनों की पेशकश को खारिज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 

शर्मा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने प्रस्तावित संशोधनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडियों के बारे में किसानों की सभी प्रमुख चिंताओं को सम्बोधित किया है। केंद्र सरकार ने इस सम्बंध में सात संशोधनों का प्रारूप किसान संगठनों को दिया था तथा इसे स्वीकार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में किसानों के प्रति सम्मान की भावना है जिसने उसे किसानों के मुद्दों को संशोधित करने के लिए प्रेरित किया। 

शर्मा ने कहा कि कृषि कानूनों में संशोधन की केंद्र सरकार की पेशकश को खारिज किए जाने के फैसले की किसानों को समीक्षा करनी चाहिए और इसे स्वीकार कर अपना आंदोलन वापिस लेना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News