रूठे नेताओं को मनाने की कवायद शुरू, कमल चेतली के घर पहुंचे अश्विनी शर्मा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 04:05 PM (IST)

लुधियाना (गुप्ता): किसान आंदोलन के बाद से ही पंजाब में भाजपा की चुनाव जीतने  की राह आसान नहीं लग रही। अब पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल जोशी सहित अन्य नेता 20 अगस्त को शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने की खबर का सीधा असर भाजपा पर पड़ेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में सभी नेताओं को अकाली दल में शामिल किया जाएगा। 

लेकिन इससे पहले बीजेपी ने एक बार फिर अपने रूठे नेताओं को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा आज कमल चेतली के निवास स्थान पर अपने नेताओं को मनाने के लिए लुधियाना पहुंचे है। फिलहाल वहां उनकी बैठक जारी है। इस मीटिंग में ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अपने नेताओं का दोबारा विश्वास जीतने पर जोर देंगे। फिलहाल सभी की नजरें इस बैठक पर लगी हुई है।

Content Writer

Tania pathak