रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2019 - 08:59 AM (IST)

फरीदकोट/बठिंडा(स.ह., विजय): दोनों पक्षों में राजीनामा होने के बावजूद स्थानीय थाना सिटी के ए.एस.आई. सुखदेव सिंह को आरोपी को छोडऩे के बदले 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए विजीलैंस विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इसकी पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. विजीलैंस अश्वनी कुमार ने बताया कि गोबिंद नगर फरीदकोट निवासी एक पारिवारिक प्रमुख ने अपने मोहल्ले के ही लड़के सन्दीप कुमार पुत्र गुरदेव सिंह के खिलाफ उनकी नाबालिग लड़की को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दख्र्वास्त दी थी। इस संबंधी दर्ज किए गए मुकद्दमे की जांच ए.एस.आई. सुखदेव सिंह कर रहा था। उसने कार्रवाई दौरान लड़के को गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि इस उपरांत दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था परंतु तफ्तीशी ए.एस.आई लड़के को छोडऩे के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने बताया कि आखिर यह सौदा 7000 रुपए में तय होने पर ए.एस.आई. ने 2000 रुपए पहले ले लिए थे जबकि 5000 रुपए गत रात लिए जाने थे। उन्होंने बताया कि लड़के के पिता गुरदेव सिंह ने विजीलैंस विभाग को सारी बात बताई। विजीलैंस विभाग ने ए.एस.आई. को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Vatika