रिश्वत लेते ASI हुआ गिरफ्तार,विजिलेंस ने की कार्रवाई

punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 05:22 PM (IST)

 

गुरूहरसहाय: विजिलेंस की टीम ने यहां एक थानेदार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गुरूहरसहाय थाने में तैनात ASI  दर्शन लाल ने मंजीत सिंह नाम के शख्स से काम करने के बदले 30 हजार रूपए की मांग की थी। जिस बात की शिकायत मंजीत सिंह ने विजिलेंस के अधिकारियों के पास दर्ज करा दी थी।

ASI ने आज मंजीत से 10 हजार रूपए लेने का समय दिया था। इसी पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने दर्शन लाल को रंगेहाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ने उक्त पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार करल लिया है तथा उस पर कार्रवाई की जा रही है।

विजिलेंस के अधिकारियों के तरफ से मामले पर गहनता से जांच की जा रही है। तथा संभावना जताई जा रही है कि उक्त पुलिस कर्मी पर कार्रवाई से और भी तथ्य सामने आएंगे।

 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Content Writer

prince