ASI ने युवक के गुप्तांग में डाला पेट्रोल, चोरी करने का था आरोप

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2019 - 01:23 PM (IST)

भाईरूपा(शेखर): गांव राईया के एक 18 वर्षीय नौजवान और उसके पारिवारिक सदस्यों ने थाना फूल के ए.एस.आई. इकबाल सिंह के खिलाफ मारपीट करने और उसके गुप्त अंग में पेट्रोल डालने के आरोप लगाए हैं। सिविल अस्पताल रामपुरा में उपचारधीननौजवान जसवंत सिंह और उसके पिता बग्गा सिंह ने बताया कि उनके गांव पड़ोस में रहती किसी महिला के घर चोरी हो गई थी और उक्त महिला ने पुलिस को दी शिकायत में जसवंत सिंह का नाम लिखावा दिया। 

थाना फूल का ए.एस.आई. इकबाल सिंह उनके घर से जसवंत सिंह को उठा कर ले गया और थाने में लेजाकर मारपीट की। उन्होंने कहा कि लगातार तीन दिन तक जसवंत सिंह को थाने लेजाकर मारपीट की जाती रही और शाम के समय पर घर भेज दिया जाता। इस दौरान जसवंत सिंह के गुप्त अंग में पेट्रोल भी डाला गया, परन्तु फिर भी चोरी का कोई सामान जसवंत सिंह से बरामद नहीं हुआ। उन्होंने डी.जी.पी. पंजाब से इन्साफ की मांग करते आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लड़का झूठ बोल रहा है: ए.एस.आई.
इस सम्बन्धित जब सहायक थानेदार इकबाल सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि लड़का झूठ बोल रहा है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह के खिलाफ  चोरी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सिर्फ एक बार उसे थाने बुला कर पूछताछ की गई थी जबकि उससे चोरी का कोई सुराग नहीं मिला तो उसे छोड़ दिया गया। 

Vaneet