अपनी ही राइफल से गोली लगने के कारण ASI की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2020 - 06:57 PM (IST)

पठानकोट (शारदा): लमीनी स्कूल स्थित ई.वी.एम. की सिक्योरिटी हेतु डियूटी पर तैनात एक ए.एस.आई. की अपनी ही एस.एल.आर. राइफल से गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस डी.एस.पी. सिटी राजेन्द्र मन्हास, डिवीजन नं.1 के थाना प्रभारी मंदीप सल्गोत्रा तथा सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

सम्पर्क करने पर डी.एस.पी. सिटी राजेन्द्र मन्हास ने बताया कि मृतक ए.एस.आई. की पहचान जोगिन्द्र पाल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और तुरंत ए.एस.आई. के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया। डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस मामले की गहणता से जांच कर रही है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके बिनाह पर अगली कारवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों ही एक ए.एस.आई. की अपनी ही राइफल से गोली लगने से मृत्यु हो गई थी और यह एक ही माह में दूसरी घटना है।
 

Mohit