अमृतसर में ASI पर फायरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 05:24 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर में ASI पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसाक एक अज्ञात व्यक्ति ने ASI जसवंत सिंह पर गोली चला दी जोकि उनके सिर पर लगी। सबसे बड़ी बात ये है कि, गंभीर रूप से घायल ASI खुद बाइक चलाकर थाना अजानला पहुंच गए, जहां से पुलिस कर्मी उन्हें अमृतसर के अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ASI जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद  बाइक पर सवार होकर अजनाला की तरफ जा रहे थे।  इस दौरान जब वह गांव भल्ला पिंड के पास पहुंच तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना थाना राजासांसी के इलाके में हुई है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News