पानी के विवाद में ASI ने चाकू घोंप भाभी को दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 03:25 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील राज): रामदरबार में पानी को लेकर हुए झगड़े में पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. ने मंगलवार रात अपने छोटे भाई और भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया। 

पुलिस ने घायल दम्पति को जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने ए.एस.आई. की भाभी दिव्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दिव्या के पति प्रेम ज्ञान सागर की हालत गंभीर बनी हुई है। सैक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी ए.एस.आई. हरस्वरूप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर में तैनात है। पुलिस ने आरोपी ए.एस.आई. से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News