जालंधर विजीलैंस विभाग का बड़ा एक्शन, ए.एस.आई. रंगे हाथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 09:01 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना सूखा जिला एस.बी.एस. नगर में तैनात ए.एस.आई. राम प्रकाश को 12,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई. को शिकायतकर्त्ता शमशेर सिंह निवासी पन्दरावल, जिला एस.बी.एस. नगर की शिकायत पर पकडा है।

शिकायतकर्र्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके अपनी शिकायत में बताया कि थाने में दर्ज एक पुलिस शिकायत में उसकी मदद करने बदले उक्त ए.एस.आई. की तरफ से 13,000 रुपए रिश्वत की मांग की गई है परन्तु वह 12,000 रुपए लेने के लिए राजी हो गया है। विजीलैंस की तरफ से शिकायत की पड़ताल उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 12,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। वक्ता ने बताया कि आरोपी खिलाफ भ्रष्टाचार रोक कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकद्दमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News