लुधियाना से बड़ी खबर: ASI ने सर्विस रिवाल्वर के साथ भाई को मारी गोली

punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 01:54 PM (IST)

लुधियाना (महेश): लुधियाना में उस समय पर बड़ी वारदात हुए, जब एक ए.एस. आई. ने घरेलू झगड़े के चलते सर्विस रिवाल्वर के साथ अपने भाई पर गोली चला दी। जानकारी के अनुसार  यह घटना हैबोवाल इलाके के गोपाल नगर की है।

यहां ए.एस.आई. जनक राज का अपने भाई विजय कुमार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिस के बाद उसने भाई पर गोली चला दी। घटना दौरान ए.एस. आई. का भाई बुरी तरह घायल हो गया, जिसे डी.एम. सी. अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vatika