बड़ी वारदात : ACP के गनमैन की गोली लगने से हुई मौत

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 11:59 AM (IST)

जालंधर (वरुण): जालंधर में बीती रात ए.सी.पी. नॉर्थ सुखजिंदर सिंह के गनमैन स्वर्ण सिंह ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गनमैन स्वर्ण सिंह ए.सी.पी. नॉर्थ सुखजिंदर सिंह के साथ बतौर ड्राइवर तैनात थे। स्वर्ण सिंह की गोली लगने के कारण मौत हो गई। यह घटना ए.सी.पी. नॉर्थ के घर के नजदीक हुई। बताया जा रहा है कि थानेदार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारी है। 

थाना नंबर-7 के अधीन आते गड़ा इलाके में सुबह-सुबह गोली चलने की घटना में ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह निवासी शेरपुर शेखां, लंबा पिंड की मौत हुई है। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. गुरप्रीत सिंह थाना नंबर-7 के एस.एच.ओ. राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि रात लगभग 12 बजे ड्यूटी ऑफ होने के बाद वह घर के लिए निकले पर ए.सी.पी. नॉर्थ के घर के बाहर ही उसने खुद को गोली मार के ली। सूत्रों की मानें तो ए.सी.पी. के ओर गनमैन और चालक से देर रात हुए ए.सी.पी. के साथ विवाद को ले कर पूछताछ चल रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash