पत्नी पर बुरी नजर रखने को लेकर मारपीट, 2 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 04:42 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर सीमावर्ती गांव गट्टी राजो के में हुए लड़ाई-झगड़े को लेकर थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में दाखिल हुए घायल व्यक्ति के बयानों पर सोनू और बग्गा सिंह के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह जानकारी देते थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने पुलिस को दिए बयानो में बताया कि जब वह शाम के समय अपने घर जा रहा था तो गट्टी राजोके सरकारी स्कूल के पास नामजद व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार नामजद व्यक्ति शिकायतकर्ता की पत्नी पर बुरी नजर रखते थे और रोकने पर उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पुलिस द्वारा रंजीत व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Content Editor

Subhash Kapoor